Uttarakhand DIPR
attack

घर के बाहर छिपे बदमाश ने वेटर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Report ring desk

हल्द्वानी। टीपीनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर छिपे बदमाश ने वेटर को गोली मार दी। घायल को एचटीएच में भर्ती कराया गया है। घायल वेटर की पत्नी ने टीपी नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंप दी है। गोली चलाने वाले बदमाशों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गन्ना सेंटर निवासी केशव गंगवार शादी ब्याह में वेटर का काम करता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात 11:30 बजे केशव एक शादी समारोह से घर वापस लौटा था। घर के नीचे बाइक खड़ी कर वह सीढ़ियों पर चढ़ रहा था कि घर के बाहर छिपे बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली वेटर के बाएं हाथ पर लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top