Uttarakhand DIPR
Teacher

सरकारी विद्यालयों में रिक्त 2100 पदों के लिए सरकार जल्द करेगी नई भर्ती

खबर शेयर करें
अंतरिम प्रमोशन से भरे जाएंगे प्रधानाध्यापकों और प्रवक्ताओं के पद

देहरादून। राज्य के सरकारी विद्यालयों में रिक्त 2100 पदों को भरने के लिए सरकार जल्द ही नई भर्ती करेगी। प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होते ही जिलावार भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही शिक्षकों के प्रमोशन भी होंगे।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राजभवन में आयोजित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार समारोह के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में यह जानकारी दी। शिक्षामंत्री ने कहा कि नई भर्ती से प्रत्येक बेसिक स्कूल में कम से कम दो शिक्षक नियुक्त हो जाएंगे। साथ ही 2815 प्रवक्ताओं के पदों पर एलटी शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन मिलेगा। हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को भी वरिष्ठ एलटी और प्रवक्ता कैडर के शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन देकर भरा जाएगा। प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सरकार हाईकोर्ट में अपील करने जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top