Uttarakhand DIPR
Nainital

नौकायन के दौरान बुजुर्ग ने झील में लगा दी छलांग, नाव चालकों ने बचाई जान

खबर शेयर करें

कूदने से पहले नाव चालक को दिए 5 सौ के दो नोट, मंदिर-गुरुद्वारा में चढ़ाने कहा

नैनीताल। नैनीताल झील में नौकायन कर रहे एक बुजुर्ग ने अचानक झील में छलांग लगा दी। बुजुर्ग को झील में कूदता देख नौकायन करा रहे अन्य नाव चालक भी तुरंत मदद के लिए पहुंचे। नाव चालकों ने किसी तरह बुजुर्ग को झील से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर तल्लीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची। नाव चालक के मुताबिक छलांग लगाने से पहले बुजुर्ग ने जेब से पांच-पांच सौ के 2 नोट निकाले और नाव चालक को देते हुए कहा कि एक नोट मंदिर चढ़ा देना और एक गुरुद्वारे में।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह बरेली निवासी अवतार सिंह नैनीताल आए थे। सुबह करीब दस बजे उन्होंने बोट स्टेंड से नौकायन के लिए टिकट खरीदा। किनारे पर लाइफ जैकेट पहनने के बाद वह नौकायन करने लगे। बीच झील में पहुंचने पर बुजुर्ग ने अपनी जेब से पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट निकाले। नाव चालक को देते हुए कहा कि एक नोट मंदिर चढ़ा देना और एक नोट गुरुद्वारा में चढ़ाने को कहा। इससे पहले कि नाविक कुछ समझ पाता, बुजुर्ग ने लाइफ जैकेट उतारकर झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि नौकायन करा रहे अन्य नाव चालकों ने रेस्क्यू कर बुजुर्ग की जान बचा ली। पुलिस ने परिजनोंं को बुलाकर बुजुर्ग को काउंसलिंग के बाद उनके सुपुर्द कर दिया।

बुजुर्ग को चौकी लाकर पूछताछ की गई तो पारिवारिक अवसाद की बात सामने आई है। काउंसलिंग के बाद बुजुर्ग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top