देहरादून। प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इस वर्ष राज्य की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण चार सितंबर को किया जाएगा।
इस बात की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश की 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा। यह आयोजन चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा।
रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामथ्र्य से बढक़र काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है।


Leave a Comment