Uttarakhand DIPR
job

मेडिकल कॉलेजों में टैक्नीशियनों की होगी भर्ती

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में खाली चल रहे टैक्नीशियन के 272 पदों पर जल्द भर्ती होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भर्ती का प्रस्ताव चिकित्सा चयन बोर्ड को भेज दिया है और बोर्ड अगले एक दो महीने के भीतर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेगा।

सरकार ने कैबिनेट की पिछली बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग में टैक्नीशियन की नियमावली को मंजूरी दी थी। इसके बाद अब इस नियमावली के आदेश भी कर दिए गए हैं। जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें मेडिकल कॉलेजों में लैब टैक्नीशियन, ओटी टैक्नीशियन, सीएसएसडी टैक्नीशियन, डेंटल, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, रेडियोथेरेपी टैक्नीशियन, ऑडियोमैट्री टैक्नीशियन और रिफ्रेक्शनिस्ट शामिल हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top