Uttarakhand DIPR
online

जल्द निकलेगी एलटी शिक्षकों की भर्ती

खबर शेयर करें

देहरादून। एलटी शिक्षकों के 12 सौ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। इससे पहले प्रदेश में 2016 में एलटी शिक्षकों की भर्ती हुई थी। बताया जाता है कि 27 विषयों के शिक्षकों की भर्ती होनी है।

शिक्षा विभाग ने करीब 12 सौ रिक्त पद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को उपलब्ध कराए हैं। इस सप्ताह आयोग का कार्यालय रायपुर में बने नए भवन में शिफ़्ट हो जाएगा, इसके बाद अगले सप्ताह एलटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह इस साल की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। इसमें आवेदकों की संख्या भी एक लाख से अधिक होने की संभावना है। हालांकि परीक्षा कोरोना के हालात सामान्य होने पर ही आयोजित हो पाएगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top