नई दिल्ली। देश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ïली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। गत दो सप्ताह से उनकी तबीयत खराब चल रही है। आडवाणी को इस साल अगस्त महीने में भी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत स्थित होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। उससे ठीक एक महीने पहले 26 जून को रात लगभग साढ़े दस बजे उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें यूरोलॉजी विभाग में उपचार मिला था, 27 जून को वे डिस्चार्ज हो गए थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवम्बर 1927 को कराची में हुआ था। आडवाणी ने 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडक़र स्वयंसेवक के रूप में अपने सियासी सफर की शुरूआत की थी। आडवाणी 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वे पार्टी में सबसे लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे हैं। आडवाणी साल 2002 से 2004 तक भारत के उप प्रधानमंत्री और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे। लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

