BRICS

BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंची रूस के राष्ट्रपति पुतिन

खबर शेयर करें
तीन दिवसीय यात्रा पर पुतिन के साथ आया है उच्चस्तरीय व्यापारिक और राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारत के साथ व्यापारिक, रणनीतिक तथा ऊर्जा संबंधों को नई दिशा देने के लिए शुक्रवार को नयी दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी तीन दिवसीय ऐतिहासिक भारत यात्रा पर पुतिन के साथ रूस का एक उच्चस्तरीय व्यापारिक और राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हार्दिक स्वागत। केंद्रीय राज्य मंत्री के. वी. सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। भारत और रूस के बीच बहुआयामी और पुराने मजबूत संबंध हैं जो विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं।’ फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन पहली बार रूस के बाहर आयोजित किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में स्वयं भाग लेंगे।

भारत की मेजबानी में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खाद्य, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं के क्षेत्रों में सामूहिक क्षमता मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top