Bus

दुर्घटना होने से बची बस, 25 यात्री थे सवार

खबर शेयर करें
सडक़ किनारे पत्थर ने बचाई यात्रियों की जान

देहरादून। बद्रीनाथ धाम से हरिद्वार जा रही एक बस लामबगड़ के पास हादसे का शिकार होने से बच गई। अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद बस अनियंत्रित होने लगी थी। सडक़ किनारे लगे एक बड़े पत्थर से टकराकर बस रुक गई। बस में 25 सवार थे जिन्हेें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से हरिद्वार जा रही एक बस जैसे ही लामबगड़ पहुंची तो बस के ब्रेक फेल होने और स्टेयरिंग लॉक होने से वह अनियंत्रित होने लगी। बस गलत दिशा में मुड़ गई और सडक़ किनारे लगे एक बड़े पत्थर से टकरा गर्ई। गनीमत रही कि बस इस पत्थर के सहारे रुक गई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। अचानक बस के पत्थर से टकराने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना गोविंदघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top