Report ring desk
देहरादून आइएसबीटी पर रोडवेज के दो कमर्चारियों द्वारा एक रेस्टोरेंट संचालक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी कर्मचारियों का विरोध करते हुए उन्हें थप्पड़ भी जड़े।
इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला ने इस घटना की आइएसबीटी पुलिस चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों के दवाब में महिला ने समझौता कर लिया। आरोपी कर्मचारी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार देर रात की बतायी जाती है।
महिला ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया है कि वह विधवा है। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी दोनों कर्मचारी नशे में धुत थे।


