WhatsApp Image 2025 03 23 at 17.07.43

धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर रोड शो, भव्य कार्यक्रम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन साल पूरे हो गये। तीन साल पूरे करने पर रविवार को देहादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह फिट इंडिया दौड़ का आयोजन हुआ, इसके बाद सीएम धामी का भव्य रोड शो हुआ। रोड शो में लोगो ने फूलों से उनका स्वागत किया। परेड मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

सीएम ने संबोधन से पहले आंदोलनकारियों को नमन कर याद किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप  में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। बजट सत्र में सरकार ने भू. कानून भी पारित किया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top