Uttarakhand DIPR

पुस्तक ‘अस्तित्व की तलाश में’ का विमोचन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। विश्व महिला दिवस के अवसर पर स्वधा सिंह की प्रथम काव्य संग्रह ‘अस्तित्व की तलाश में’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक को शिवालिक प्रकाशन की ओर से प्रकाशित किया गया है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एससी नेगी, डारेक्टर जनरल एमईएस ने कवियत्री की कविताओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। ‘अस्तित्व की तलाश में’ एक हिन्दी कविता संग्रह है जो एक आधुनिक मध्यम आयु की भारतीय महिला की यात्रा को दर्शाता है। स्वधा सिंह की कविताएं आत्म खोज, स्वतंत्रता और व्यक्तिगत आकांक्षाओं और सामाजिक मानदंडों के बीच संतुलन जैसे विषयों को गहराई से छूती हैं।

स्वधा सिंह ने कहा कि यह पुस्तक हर उस महिला को समर्पित है, जिसने कभी भी समाज द्वारा परिभाषित भूमिकाओं से परे खुद को खोजने के लिए संघर्ष किया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top