Uttarakhand DIPR
0101

जन आकर्षण का केन्द्र रहा राजस्थान पवेलियन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। प्रगति मैदान में रविवार को सम्पन्न हुए चौदह दिवसीय 41 वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान पवेलियन जन आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा और लगभग दस लाख लोगों ने मण्डप का अवलोकन किया।

राजस्थान मण्डप के निदेशक दिनेश शेठी ने बताया कि राजस्थान हस्तशिल्प के प्रति आकर्षण के चलते पवेलियन में करीब 35 लाख रु का कारोबार हुआ। इसमें सबसे अधिक बिक्री जयपुरी रजाईयांऔर राजस्थानी हेंडीक्राफ्ट की हुई।

इसके अलावा पवेलियन में स्थापित किए गये राजस्थान बिजनेस और पर्यटन के सेंटरों पर देश-विदेश से आये हुए प्रतिनिधि मंडलों ने पूछताछ की और राजस्थान की विकास और पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं के सम्बन्ध में जानकारिया प्राप्त की। मेले के दौरान उधोग आयुक्त राजस्थान महेन्द्र पारख ने राजस्थान पवेलियन का अवलोकन किया और वोकल फॉर लोकल लोकल फॉर ग्लोबल की थीम के अुनरूप प्रदर्शित पवेलियन की सराहना की। 14 दिन तक चले व्यापार मेले में विभिन्न देशों के राजदूतों ने भी राजस्थान पवेलियन का भ्रमण कर राजस्थानी कला संस्कृति और हैंडीक्राफ्ट से ओतप्रोत पवेलियन की प्रशंसा की तथा राजस्थानी आर्टिजंस के साथ रूबरू होकर अपने अनुभव बांटे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top