Uttarakhand DIPR
Modi

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

खबर शेयर करें
देहरादून में अधिकारियों के साथ होगी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 4:15 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके एक उच्चस्तरीय बैठक होगी जिसमें आपदा से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

मालूम हो कि इस साल राज्य में बहुत ज्यादा आपदाएं आईं हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस आपदा से सरकारी संस्थानों की ही करीब 1900 करोड़ की संपत्तियों का नुकसान हो गया हैं। इन आपदाओं में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, जिसमें जनहानि के साथ पशुहानि भी हुई है।

राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से इस नुकसान के मद्देनजर 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की है, जिसके लिए केंद्रीय टीम निरीक्षण करके जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वे शाम पांच बजे देहरादून में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top