Uttarakhand DIPR
vipin pandey

भाजयुमो प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को पद से हटाया, सदस्यता भी समाप्त

खबर शेयर करें

हल्द्वानी । भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए संगठन से उन्हें निष्कासित कर दिया है। भाजयुमो ने यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर की है।

aa

बात दें कि विपिन पांडे ने पिछले कई दिनों से पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर टक्कर मारने की कोशिश की। इसकी तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को वह इसके खिलाफ सपरिवार एसएसपी दफ्तर के सामने धरने में बैठ गए थे। उन्होंने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। विपिन पांडे का कहना था कि वह लगातार सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे और शहर में बढ़ते नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिस कारण कुछ प्रभावशाली लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं और पुलिस को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

पार्टी से निष्कासन के बाद विपिन पांडे ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “धन्यवाद भाजपा… दायित्वमुक्त के लिए। मुझे भी हिंदुत्व के कार्यों पर आपकी रोक-टोक से मन नहीं मानता था। हिंदुत्व की आवाज उठाता था, उठाता रहूंगा।”

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top