Report ring desk
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप खाई में गिर गई । हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी। चार की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें हल्द्वानी ले जाया गया है। मरने वालों में एक ही परिवार चार लोग बताये जाते हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या गांव से एक पिकअप हल्द्वानी आ रही थी। गांव से ही दस ग्रामीण भी हल्द्वानी आ रहे थे। वे सब इसमें सवार हो गए। इनमें से कुछ लोगों को पीपलपानी में शामिल होना था। डालकन्यां गांव से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही बाइक को बचाने में चालक ने संतुलन खो दिया। पिकअप 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पर चट्टान होने के चलते वाहन के परखच्चे उड़ गए।
मृतक
1- धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू 38 साल
2- तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र 35 साल
3- रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद 26 साल
4- तनुज पुत्र तुलसी प्रसाद 7 साल
5- देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त 45 साल
6- नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू 26 साल
7- राजेंद्र पनेरू पुत्र तुलसी पनेरू 5 साल
8- शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह 25 साल
9 नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह 21 साल
घायल
1 हेम चंद्र पनेरू पुत्र किशनानद पनेरू 46 साल
2 योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद 9 साल

