Uttarakhand DIPR
Accident jpg

सडक़ हादसे में पेपर मिल कर्मचारी की गई जान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में देर रात एक सडक़ हादसे में पेपर मिल में कार्यरत श्रमिक की जान चली गई। मृतक की पहचान दीपक सिरोही (38 वर्ष) निवासी स्टाफ क्ïवार्टर, सेंचुरी पेपर मिल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दीपक सिरोही जनरल शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद बाजार से कुछ जरूरत का सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे वीआइपी गेट के सामने रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तभी पेपर मिल के अंदर से बाहर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्ïकर मार दी। टक्ïकर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश की जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top