Uttarakhand DIPR
crime e1650005413836

पिकअप में दो अज्ञात शव मिलने पर मचा हड़कंप , भिकियासैंण के जैनल में सडक़ किनारे खड़ा था वाहन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में खड़े एक पिकअप वाहन में दो अज्ञात शव मिलने पर हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सडक़ किनारे खड़े एक पिकअप वाहन के अंदर झांककर देखा तो वाहन में दो युवक अचेत अवस्था में दिखे। सूचना पर आई पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक भिकियासैंण से करीब पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप वाहन संख्या यूपी20सीटी 0048 रात करीब तीन बजे से सडक़ के किनारे खड़ी थी। सोमवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे ग्रामीणों ने जब वाहन के केबिन में झांककर देखा तो उन्हें दो युवक अचेत अवस्था में दिखेे। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस को पिकअप वाहन के भीतर दो कट्टों में गेहूं भी बरामद हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने बताया कि जैनल गांव में खड़े पिकअप वाहन में दो अज्ञात शव मिले हैं, पुलिस टीम जांच में जुटी है। हर एंगिल से पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले हैं। मृतकों के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी लोकेश नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और तरह.तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top