4c4a45e1 aa3d 4118 b763 4d9bd86b7f72

उपद्रवियों ने तोड़ा सिंचाई परियोजना विभाजिका का मेन-गेट

By Suresh Agrawal kesinga,Odisha

 

एक ओर उड़ीसा के कालाहाण्डी ज़िले के किसान बारिश न होने से चिंता में डूबे हुए हैं। ऐसी स्थिति में भी कुछ लोग तोड़-फोड़ एवं विध्वंसक गतिविधियों को अंज़ाम देने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार रात कर्लामुण्डा प्रखण्ड अन्तर्गत रिषिड़ा स्थित उत्तेई सिंचाई परियोजना विभाजिका (डिस्ट्रीब्यूटरी) के प्रवेश-द्वार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घात लगा कर तोड़ दिया गया। जिसके चलते नहर में पानी नहीं जा पा रहा है। प्रवेश-द्वार को कुछ इस प्रकार तोड़ा गया है कि उसका लौह-द्वार निचले हिस्से में अटक गया है, जिस कारण जलप्रवाह अवरुद्ध हो गया है।

4c4a45e1 aa3d 4118 b763 4d9bd86b7f72 1

यहां बता दें कि वर्षा की कमी से खेतों में खड़ी धान की फसल पहले ही चौपट होने की कगार पर है, उस पर भी नहर में पानी न आने के कारण बची-खुची उम्मीद पर भी पानी फिर गया है। यह कहना ग़लत न होगा कि किसानों के लिये यह एक संकट की घड़ी है। किसानों द्वारा विभाजिका द्वार की अविलम्ब मरम्मत किये जाने के साथ-साथ तोड़फोड़ की घटना को अंज़ाम देने वाले तत्वों पर सख़्त कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है। वहीं विभागीय कनिष्ठ-यंत्री से मिली सूचना के मुताबिक घटना की प्राथमिकी पुलिस में दर्ज़ करा दी गयी है।

 

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top