Uttarakhand DIPR
Jal

अब गांव के लोगों से भी वसूला जाएगा पानी का बिल, जल मिशन के सभी उपभोक्ता आएंगे दायरे में

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड में शहर के साथ ही अब गांव में लगे पानी कनेक्शन पर पेयजल बिल के दायरे में आएंगे। अभी तक पानी का बिल साढ़े तीन लाख शहरी और करीब डेढ़ लाख ग्रामीण पेयजल उपभोक्ताओं से ही वसूला जा रहा था। अब इन उपभोक्ताओं के साथ ही जल जीवन मिशन के सभी उपभोक्ताओं के साथ ही कुल 17 लाख उपभोक्ताओं से बिल वसूला जाएगा।

जल मिशन शुरू होने से पहले ग्रामीण पेयजल कनेक्शनों की संख्या केवल 130325 थी। जल जीवन मिशन के तहत अभी तक पानी के कुल कनेक्शनों की संख्या 1414567 पहुंच गई है। इन सभी कनेक्शनों में ग्रामीण पेयजल मानक 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन के मानक से पेयजल सप्लाई सुनिश्चित होने पर पानी के बिल की वसूली शुरू हो जाएगी। अब जल संस्थान के साथ ही जल निगम स्तर से भी पानी का बिल वसूला जाएगा। जिन गांवों में पेयजल संचालन का जिम्मा ग्राम सभाओं के पास है, वहां ग्राम सभाएं पानी का बिल वसूलेेंगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top