Uttarakhand DIPR
hanging

नौ माह की प्रसूता ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। नौ माह की गर्भवती महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां की मौत से गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गयी। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है।

आरटीओ चौकी पुलिस के अनुसार ओखलकाड़ा के मुक्तेश्वर निवासी 20 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी ईश्वरी राम का विवाह एक साल पहले हुआ था। कुछ महीने पहले दंपती शिव शक्ति विहार कुसुमखेड़ा में किराये के मकान में रहने लगा था। ईश्वरी राम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार देर शाम वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी।

पुलिस शव को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गयी, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top