पिथौरागढ़। नेपाल में भारी हिंसा, आगजनी और कर्फ्यू के बीच सीमावर्ती भारतीय बाजार नेपाली नागरिकों के लिए राहत के केन्द्र बने। कर्फ्यू में ढील मिलते ही नेपाली नागरिक बड़ी संख्या में भारतीय बाजारों की ओर आने लगे। भारत आने के लिए नेपाली लोगों की झूलापुल पर लम्बी लाइनेंं लग गई। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और झूलाघाट सीमाओं पर गुरुवार को लोगों की आवाजाही के लिए कुछ देर के लिए ढील दी गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में खरीददारी के लिए नेपाली नागरिक भारत आए।
नेपाल में लोगेां को जरूरी सामान, दवाइयां, राशन खरीदने में भी बड़ी दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में उन्होंने भारत आकर खरीददारी की। सीमा पर कड़ी सुरक्षा के बीच सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने लोगों की आईडी चेक की औ रजिस्टर में सबकी डिटेल भी दर्ज करके सीमा पर आवाजाही की अनुमति दी।
 
 
 
 
								 
								






Leave a Comment