nan

मेरी हत्या की जिम्मेदारी नानकमत्ता विधायक की होगी : सामंत

  • भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने नानकमत्ता विधायक पर लगाया समझौते के लिए दबाव डालने का आरोप
  • मुख्यमंत्री और एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

By Naveen Joshi 

खटीमा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत ने कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसकी जिम्मेदारी नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा और उनके गुर्गों की होगी। आरोप लगाया कि विधायक राणा और उनके लोग उन्हें समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। सामंत ने मुख्यमंत्री एवं एसएसपी से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ग्राम टेड़ाघाट में शनिवार को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था, जहां नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा के झनकट मंडल महामंत्री रोशन सिंह ने किसी बात को लेकर धन सिंह सामंत पर तलवार से जानलेवा हमला किया। इस हमले में धन सिंह सामंत बाल-बाल बच गए। अलबत्ता उनके बाएं हाथ की दो अंगुलियां कटी हैं। इस मामले में पुलिस ने धन सिंह सामंत की तहरीर पर आरोपी रोशन सिंह और उसके साथ मौजूद जग्गी सिंह के खिलाफ 323, 325, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।

रविवार को इस मामले में धन सिंह सामंत ने नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा और उसके लोगों पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। कहा कि रोशन सिंह उसकी हत्या के इरादे से आया था। विधायक की मौजूदगी में इस तरह की घटना होना बेहद चिंतनीय है। धन सिंह सामंत ने मुख्यमंत्री और एसएसपी से कहा है कि अगर उसकी हत्या होती है तो इसकी जिम्मेदारी नानकमत्ता विधायक राणा और उनके गुर्गों की होगी। सामंत ने उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा है कि घटना के बाद उसके परिजन खासे डरे-सहमे हैं।

रोशन सिंह को मंडल महामंत्री पद से हटाया
खटीमा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत पर शनिवार को जानलेवा हमला करने के आरोप में चंदेली निवासी रोशन सिंह को नानकमत्ता मंडल महामंत्री के पद से हटा दिया गया है। जिला महामंत्री विवेक सक्सेना की ओर से जारी प्रेम विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के निर्देशानुसार रोशन सिंह को उसके पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को संस्तुति भेज दी है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top