Uttarakhand DIPR
Accident

सडक़ हादसे में मॉ-बेटे की मौत, गंभीर रूप से घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने की वजह से कार में सवार मॉ-बेटे की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर रोड के बेलबाबा के नजदीक हुए इस सडक़ हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात 2 से 3 बजे के बीच का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार मुरादाबाद से हल्द्वानी लौट रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार कार रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना बड़ा था कि कार के परखच्ïचे उड़ गए। इस हादसे की आवाज से आसपास के लोग जग गए और घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार लोग खून से लथपथ पड़े थे। लेकिन तब तक मां- बेटे की सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान बनभूलपुरा लाइन नंबर 13 निवासी शबाना (45) पत्ïनी आरिफ सैफी और उनके बेटे अब्दुल यज्जान (15)के रूप में हुई है। वहीं, घायल बेटे अब्दुल रहमान उर्फ लवी (1९) को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top