Uttarakhand DIPR
Kedarnath jpg

चारधाम यात्रा पर आए 41 लाख से अधिक श्रद्धालु

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में इस सत्र में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख के आंकड़े को पार कर गई। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 41,13081 तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारधाम मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं।

badrinath

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने अगले वर्ष यात्रा व्यवस्थाओं का और विस्तार करने का फैसला किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 23,649 तीर्थयात्रियों ने इन मंदिरों में दर्शन किए जबकि मंगलवार को यह संख्या 26,726 रही। चारधाम यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। अंतिम चरण के तहत केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट तीन नवंबर, गंगोत्री के कपाट दो नवंबर और बदरीनाथ के कपाट 17 नवंबर को बंद हो जाएंगे।

Yamunotri

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top