जागेश्वर, अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने बुधवार को देहरादून में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी का उच्चीकरण की मांग की। शिक्षा मंत्री को दिए ज्ञापन में उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत धौलादेवी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो विकासखंड का एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। कई बार आवश्यक चिकित्सकीय अभाव के कारण मरीजों को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा अथवा हल्द्वानी उपचार को जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
मेहरा ने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी का उच्चीकरण करने, वहां पर डिजिटल अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने की मांग की। मेहरा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी का उच्चीकरण और अस्पताल में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना किए जाने का आश्वासन दिया है।







Leave a Comment