Report ring desk
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के असों गांव में आदमखोर तेंदुआ मंगलवार की रात पिंजड़े में कैद हो गया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एक और तेंदुए की गांव के आसपास दिख रहा है।
पिजड़ें में कैद तेंदुए ने 29 जुलाई की सुबह एक बुजुर्ग महिला को निवाला बना लिया था। उसका सिर और धड़ अलग कर उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया था। इसके बाद वन विभाग ने चार दिन पूर्व पिंजड़ा और कैमरे लगाए।
![बुजुर्ग महिला को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजड़े में कैद 6 Hosting sale](https://devbhoomidarshan.in/wp-content/uploads/2025/01/280120250645.avif)
बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के असों गांव में बीते 29 जुलाई की सुबह तेंदुए ने 85 वर्षीय गाउली देवी को निवाला बना लिया था। घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम गांव में ही बनी थी। बीती रात तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने के बाद ग्रामीणों की सांस ली।
![बुजुर्ग महिला को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजड़े में कैद 7 Follow us on Google News](http://reportring.com/wp-content/uploads/2024/02/google-news-icons.png)
![बुजुर्ग महिला को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजड़े में कैद 8 Follow us on WhatsApp Channel](https://reportring.com/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-channel-icon.png)