Uttarakhand DIPR
flag in Gunji

नेपाल, चीन सीमा पर फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा झंडा

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। समुद्र तल से करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा पर बसे गुंजी में 15 अगस्त को 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। पहली बार इतनी ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा के पास तिरंगा फहराया जाएगा।प्रशासन ने जिला योजना से करीब 45 लाख रुपये की लागत से यहां पर तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा है। यह कैलाश मानसरोवर यात्रा का अहम पड़ाव है। यहां पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। भारत चीन व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है।

 

करीब तीन वर्ष पहले यह क्षेत्र सड़क से भी जुड़ चुका है। इसके बाद वर्ष भर आवाजाही बढ़ गई है। डीएम डॉ आशीष चौहान ने बताया कि कि झंडा स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर झंडा फहराया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top