Uttarakhand DIPR
bagh

सैर पर गए युवक पर झपटा तेंदुआ, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौलापार इलाके में सुबह की सैर पर गए एक युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गौलापार के सुन्दरपुर रैकवाल गांव का एक युवक सुबह की सैर पर गया था। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

इस घटना से लोगों में तेंदुए का भय सताने लगा है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए पर नजर रखने को कहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top