Uttarakhand DIPR
bheemtal

मलबा आने से काठगोदाम भीमताल मार्ग बंद, वाहनों की लगी लम्बी कतारें

खबर शेयर करें

नैनीताल। काठगोदाम- रानीबाग-भीमताल मुख्य मार्ग पर अचानक पुल के पास भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। घटना के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लम्बीं कतारें लग गई हैं। नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करने की अपील की है।

क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते मलबा आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुल के पास मलबा आने की वजह से भीमताल की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। मार्ग को सुचारू करने के लिए जेबीसी मशीन लगाकर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने और सुरक्षित मार्गो का प्रयोग करेन की अपील की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top