Uttarakhand DIPR
Rudraprayag

रुद्रप्रयाग,चमोली और टिहरी में बादल फटने से भारी तबाही

खबर शेयर करें
मलबे में दबने से चमोली में पति पत्नी की मौत, रुद्रप्रयाग में महिला की मौत

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बादल फटने और भारी बारिश के कारण भारी तबाही मच गई है। रुद्रप्रयाग जिले के टेंडवाल गांव में मलबे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 18 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग के जखोली बॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई इलाकेां में अतिवृष्टि में मलबा आने से कुछ क्षेत्रों में भारी नुकसान की सूचना मिली है। टिहरी के भिलंगाना ब्लॉक के गेंवाली गांव में भी बादल फटने की सूचना है। वहीं चमोली जिले में भारी बारिश के कारण कई लोग भूस्खलन की चपेट में आए हैं। चमोली के देवाल विकासखंड के दूरस्थ गांव मोपाटा में भूस्खलन से आए मलबे में पति-पत्ïनी दब गए हैं, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्यूर इलाके में एक मकान क्षतिग्रस्त होने एवं बोलेरो वाहन बहने की सूचना मिली है। बड़ेथ, बगड़धार और तालजामनी गांवों के दोनों ओर गधेरे में पानी और मलबा आने की सूचना मिली है। किमाणा में खेती की भूमि एवं सडक़ पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने से भारी नुकसान पहुंचा है। छेनागाड़ के बाजार क्षेत्र में मलबा भरने एवं वाहनों के बहने की भी खबर है। छेनागाड़ डुगर और जौला बड़ेथ गांवों में कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना मिली है।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जुट गया है। राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें जुटी हैं।

चमोली के देवाल विकासखंड के दूरस्थ गांव मोपाटा में भूस्खलन से आए मलबे में पति-पत्ïनी दब गए। जबकि दो लोग भूस्खलन की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। क्षेत्र में बिजली पानी आपूर्ति भी ठप हो गई है।

वहीं पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा भी उफान पर है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सिरोबगड़ के पास मिनी गोवा बीच में अलकनंदा का पानी राजमार्ग पर आ चुका है। इससे खतरा बना हुआ है। भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण राज्य भर में सडक़ों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top