अल्मोड़ा। रोजगार की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 22 सितंबर को रानीखेत महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर की वैभव ग्लोबल लिमिटेड जेमस्टोन मैन्युफैक्ïचरिंग कंपनी ट्रेनी फ्रेशर रोल के 50 पदों पर साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
मेले में 18 से 25 आयु वर्ग के स्ïनातक विज्ञान वर्ग, बीकॉम, बीबीए, बीटेक और बीसीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला स्थल पर अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों, बायोडॉटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और चार पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ पहुंचना होगा।







Leave a Comment