Chinka

छिनका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें

Report ring Desk
रुद्रप्रया। छिनका ग्राम पंचायत में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ग्रामपंचायत के सदस्यों, महिला मंगल दल, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। छिनका ग्राम पंचायत के लोग स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के साथ ही प्रदेश में मनाए जाने वाले त्यौहारों को हर साल बड़ी धूम धाम से मनाते आ रहे हैं। इन कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान, सरपंच व महिला मंगल दल की अहम भूमिका रहती है।

आशा कार्यकर्ता सरिता नेगी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीतों के साथ ही उत्तराखंड के संस्कृति पर आधारित लोकगीत गाए गए। महिला मंगल दल की अध्यक्ष कोमल गुसाई ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर महिला मंगल दल ने प्रतिभाग किया और देशभक्ति नारों के साथ ही देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया। छिनका के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इन शुभ अवसरों पर हमें हमेशा मात्र शक्ति का सहयोग मिलता है जिससे कार्यक्रम को और अच्छे ढंग से मना पाते हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कोमल गुसाइ, आशा कार्यकर्ता सरिता नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी, सरपंच सुरेन्द्र सिंह, सुनीता देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, शंभू प्रसाद भट्ट, सुमिता देवी, कुसुम देवी, मुन्नी देवी, बिजया देवी, सुरेशी देवी, श्वेता देवी, उषा देवी आदि मौजूद रहे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top