Report ring desk
हल्द्वानी। पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की तो उसके बाद प्रॉपर्टी डीलर पति ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से उड़ा लिया। रविवार दिनदहाड़े रामपुर रोड पर हुई घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। पुलिस अफसर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हल्द्वानी में रामपुर रोड पर झारमल पेट्रोल पम्प के बगल की गली में रहने वाले चंद्रप्रकाश प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बताते हैं कि उनकी पत्नी दीपा (40) ने रविवार दोपहर जहर खा लिया। घर आने पर चंद्रप्रकाश ने पत्नी का शव देखा तो वह इसे सहन नहीं कर पाए। उन्होंने खुद को भी लाइसेंसी बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली। पति-पत्नी की आत्महत्या से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।