Uttarakhand DIPR
Guldar

शिकारी राजीव सोलोमन ने हिंसक गुलदार को कर दिया ढेर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट स्थित कुंवाली घाटी के दैना गांव में हिंसक मादा गुलदार को शिकारी राजीव सोलोमन ने ढेर कर दिया है। गुलदार को दो गोली मारी गई एक गोली उसके सिर पर और दूसरी दिल को चीरते हुए पार हुई। इस प्रकार हिंसक गुलदार मारा गया। कुछ दिन पूर्व ही गुलदार ने बुजुर्ग मोहन राम को शिकार अपना शिकार बना लिया था।
मालूम हो कि 29 नवंबर की शाम दैना गांव के बुजुर्ग मोहन राम को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। बुजुर्ग मोहन राम रोज की तरह गायों को लेने के लिए गए थे। लेकिन वे वापस नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। गुलदार मोहन राम को घसीट कर करीब एक किमी आगे गधेरे में ले गया था। इस हादसे से लोगों में भय और गुस्सा था, जनदबाव को देखते हुए डीएफओ ने मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को हिंसक वन्यजीव को मानव के लिए खतरा बताते हुए उसके निस्तारण के लिए अनुमति मांगी थी।
आदमखोज गुलदार ढेर होने के बाद भी ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए संदेह जताया कि असली आदमखोर को नहीं मारा गया। शिकारी राजीव सोलोमन और रेंजर मनोज लोहनी ने हिंसक वन्यजीव के सारे लक्षण और उसकी गतिविधियों का हवाला देकर मामला शांत कराया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top