Report ring desk
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डीसीएम पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ।
बताया जाता है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ ।

मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 7 लोग हादसे में घायल हैं, एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 17 लोग सवार थे।

