Uttarakhand DIPR
Amit shah

गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर रहेंगे। अमित शाह दोपहर दो बजे विशेष विमान से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गृहमंत्री के दौरे के दौरान ऋषिकेश और हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह बुधवार दोपहर करीब 2 बजे विशेष विमान से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सडक़ मार्ग के जरिए लगभग 2:45 बजे ऋषिकेश स्थित गीता भवन स्वर्ग आश्रम पहुंचेंगे, जहां गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे ऋषकेश में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

गृह मंत्री गुरुवार सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे वे पतंजलि योगपीठ में पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उदï्घाटन करेंगे। करीब 30 मिनट के कार्यक्रम के बाद सुबह 10:45 बजे वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचकर अखंड ज्योति दर्शन करेंगे। इसके पश्चात 11:15 बजे गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अमित शाह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top