Uttarakhand DIPR
Uttrakhdna Traffic

उत्तराखण्ड आने वाले वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस, 15 जून से होगी वसूली

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड आने वाले वाहनों से 15 जून के बाद ग्रीन सेस की वसूली की जाएगी। परिवहन मुख्यालय ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। आने वाले समय में उत्तराखंड की सीमा में जो भी बाहरी राज्यों के वाहन प्रवेश करेंगे, उनसे स्वत: ग्रीन सेस कट जाएगा। शुरू में इसके लिए फास्टैग से वसूली की योजना थी लेकिन अब ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों के माध्यम से ग्रीन सेस की वसूली होगी। वाहन के प्रवेश के समय नंबर प्लेट को यह कैमरा पहचान कर लेगा। इसी नंबर के आधार पर फास्टैग खाते से पैसा कट जाएगा।

परिवहन मुख्यालय ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया से एक कंपनी का चयन कर लिया है। ग्रीन सेस वसूली का सॉफ्टवेयर भी तैयार हो गया है। केंद्र की परिवहन समेत अन्य संबंधित वेबसाइटों से इसे जोड़ा जा रहा है। ग्रीन सेस की ऑनलाइन वसूली से लाखों की संख्या में राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। इसके अलावा सरकार को राज्य की सीमा में आने वाले वाहनों की जानकारी भी बेहतर तरीके से मिलेगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून के बाद ग्रीन सेस वसूली शुरू करने की योजना है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top