Uttarakhand DIPR
Chain snatching jpg

हल्द्वानी में महिलाओं की चेन झपटने वाला निकाला पूर्व फौजी, 800 सीसीटीवी खंगालने पर आया पकड़ में

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में महिलाओं के गले से चेन झपटने वाला कोई और नहीं पूर्व फौजी निकला। उसने मुखानी क्षेत्र से दो महिलाओं के गले से चेन झपटी थी। शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद वह झपटमारी और चोरी कर रहा था। जिस स्कूटी से उसने चेन स्नेचिंग की वह भी चोरी की है।

पुलिस ने तल्ली बमौरी अमरावती कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह को चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। भूपेंद्र मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्ष 2022 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुआ है। आरोपी पूर्व फौजी भूपेंद्र को लामाचौड़ पुलिस चौकी के पास वसुंधरा विहार की ओर जाने वाली कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 800 सीसीटीवी खंगाले। आरोपी से चोरी की स्कूटी बरामद की है, जिसमें स्कूटी की नम्बर प्लेट भी बरामद की गई है। साथ ही लूटी गई दो चेन भी मिली है।

सेवानिवृत्त होने के बाद आर्मी से उसे 28 लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों को उसने शेयर मार्केट में लगा दिए और पैसे डूब गए। इसके बाद उसने पत्नी का जेवर बेचा उससे मिले पैसों को भी शेयर मार्केट में लगा दिया और यह रकम भी डूब गई। इससे नाराज होकर फौजी की पत्नी बच्चों को लेकर पिथौरागढ़ चली गई।

इसके बाद हल्द्वानी में अकेले रह गए फौजी भूपेंद्र ने चेन स्नेचिंग शुरू कर दी। पकड़ा न जाए इसलिए उनसे भट्ट कालोनी चौराहे से स्कूटी चोरी की और नम्बर प्लेट डिग्गी में रख दी। पहचान को और छिपाने के लिए वह स्नेचिंग के दौरान मुंह पर मास्क और सिर पर बिग लगाता था।

पूर्व फौजी ने मुखानी थानाक्षेत्र के दयाल विहार और प्रगति विहार में 3 और 28 अगस्त को दो महिलाओं की चेन झपटी थी। दोनों बुजुर्ग महिलाएं घर के पास टहल रही थीं। फौजी महिलाओं से पता पूछने के बहाने उन्हें रोकता था, उनसे पहाड़ी में बात करता और फिर चेन लूट कर फरार हो जाता।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top