WhatsApp Image 2024 12 09 at 18.51.02

सीजन की पहली बर्फबारी, खुशी से खिले सैलानियों के चेहरे

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। बर्फबारी का इंतजार करने वाले सैलानियों के लिए यह खबर अच्छी है। बर्फ की चादर से पहाड़ों का नजारा बेहद मनोरम हो गया। बर्फबारी से पर्यटकों की आमद बढ़ने की संभावना है।

नैनीताल, रानीखेत, जागेश्वर, कौसानी समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार की दोपहर को मौसम ने करवट ली और हिमपात हुआ। ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढक गईं, जिससे नजारा बेहद मनोरम हो गया। बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से आए पर्यटक इस अद्भुत नजारे का लुत्फ उठाते नजर आए। चारों धामों में भी बर्फबारी हुई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ में भी प्रकृति ने नेमत बरसाई है। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद चारों धामों की शानदार तस्वीरें, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top