Uttarakhand DIPR

नशे में धुत बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में किसी बात पर हुए विवाद में नशे में धुत्त एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे में हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय गुरुपद विश्वास अपने परिवार के साथ मोहनपुर नम्बर-एक दिनेशपुर में रहते थे। साथ में उनके तीन बेटे, बहु और पत्नी भी रहते हैं। बुधवार रात गुरुपद और उनका बेटा कन्हाई विश्वास ही घर पर थे, परिवार के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया। बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन और सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजन गुरुपद को जिला अस्पतालले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना पर दिनेशपुर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में विवाद पर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top