Uttarakhand DIPR
22 03 2021 shope 21487454 1

कचैड़ी के ठेले के सिलेंडर की आग से कास्मेटिक शाप जली

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

हल्द्वानी। सोमवार सुबह गैस गोदाम रोड तिराहे के पास स्थित कचौड़ी के ठेले में लगे सिलेंडर में आग भड़क गई । आग लगती देख ठेला संचालक व स्टाफ वहां से भाग खड़ा हुआ। मिनटों में आग की लपटें ठेले के पीछे कास्मेटिक शाप में पहुंच गईं। हादसे में कास्मेटिक शाप जलकर स्वाहा हो गयी। दमकल के एक वाहन ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों के सामान जल गया।

कुसुमखेड़ा में दीप्ति पब्लिक स्कूल के पास रहने वाली सारिका अग्रवाल की यूनियन बैंक के पास वाणी सौंदर्य पैलेस व ब्यूटी पार्लर है। उनकी दुकान के आगे बरेली रोड पर रहने वाला राजेश मौर्या कचौड़ी का ठेला लगाते हैं।

सुबह के समय ठेले पर कचैड़ी बिक रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। घबराहट में स्टाफ ने आग बुझाने के लिए सिलेंडर को दुकान की ओर फेंक दिया। आग की लपटें शटर के ऊपर के हिस्से से कास्मेटिक शाप के भीतर घुस गई। मिनटों में कास्मेटिक शाप में आग भड़क गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जल गया था ।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top