Uttarakhand DIPR
Modi

सत्ता में 8,931 दिन पूरे कर पीएम मोदी ने तोड़ा चामलिंग का रिकार्ड

खबर शेयर करें
नेतृत्व की भूमिका में पीएम मोदी का 25वां वर्ष

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में किसी भी चुनी हुई सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोडक़र यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है। चामलिंग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में 8,930 दिनों तक सेवा दी थी। अब पीएम मोदी के कार्यकाल के 8,931 दिन पूरे हो गए हैं, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवाएं शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। वे गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री भी रहे हैं और उनके पास मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का सबसे लंबा अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है। नेतृत्व की भूमिका में पीएम मोदी का 25वां वर्ष है, जो उनकी निरंतर जनसेवा और मजबूत राजनीतिक पकड़ को दर्शाता है।

पीएम मोदी आजादी के बाद पैदा होने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। साल 2014, 2019 और अब 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी लगातार तीन जीतें उनके प्रति जनता के अटूट भरोसे को साबित करती हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात की कमान संभाली थी और करीब 13 साल तक राज्य का नेतृत्व किया था। पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने वाले और दो कार्यकाल पूरे कर तीसरी बार लौटने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं।

सोशल मीडिया पर भी नंबर वन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर भी नम्बर वन हैं। यूट्यूब चैनल पर उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 3 करोड़ (30 मिलियन) को पार कर चुकी है। मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले सेवारत नेता बन गए हैं। उनके इंस्टाग्राम पर10.1 करोड़ और एक्स पर 10.64 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top