corona in china

चीन में कोरोना के मामलों में इजाफा, लॉकडाउन

खबर शेयर करें


Report Ring News

चीन में पिछले कुछ दिनों से फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सरकार व विभिन्न एजेंसियां हरकत में हैं। चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। साल 2020 की शुरुआत में वूहान के बाद यह चीन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। 
चीनी चिकित्सा व स्वास्थ्य आयोग की मानें तो शनिवार को देश में कोविड-19 के 1,315 नए मामले दर्ज किए गए। जिनमें से 1,300 से अधिक स्थानीय संक्रमित मामले हैं। जबकि बिना लक्षण के संक्रमण वाले लोगों की तादाद 25 हजार से अधिक बतायी जाती है। इसके कारण शंघाई सहित विभिन्न शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। जिससे स्थानीय नागरिकों का जीवन बेहद प्रभावित हुआ है।

यहां बता दें कि शंघाई में 1,006 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वीर्वी चीन का चिलिन राज्य भी कोरोना की चपेट में है, वहां 242 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। जबकि शंघाई से सटे चच्यांग राज्य में 16 मामले सामने आए हैं।

Hosting sale

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अब तक देश में कुल 22,589 सक्रिय मामले बने हुए हैं। इनमें से 80 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं 4,53,555 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि चीन ने शुरू से कोविड-जीरो पॉलिसी अपनायी हुई है, जिसकी व्यापक आलोचना भी हो रही है। एक ओर दुनिया के विभिन्न देशों में जीवन लगभग सामान्य हो चुका है और लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है, वहीं चीन में सख्त नियम जारी हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top