Uttarakhand DIPR
chchtra singh

फोटो जर्नलिस्ट छत्रसिंह को मिला जर्नलिज्म पुरस्कार

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली।  पूर्व उप प्रधानमंत्री, जननायक चौधरी देवीलाल सम्मान समारोह में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से छत्र सिंह को उत्कृष्ट फोटो जर्नलिज्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पत्रकारिता, समाज सेवा एवं देश की सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया गया।

छत्र सिंंह मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के छोटे से गांव रोड़ागाव के निवासी हैं। वे पिछले एक दशक से दिल्ली में फोटो पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक हरिभूमि में सीनियर फोटो पत्रकार के तौर पर कार्यरत हैं। वे सड़क से लेकर संसद तक की खबरों को कवर करते आ रहे हैं।

Hosting sale

इसके साथ ही छत्र सिंह राजधानी दिल्ली में रहते हुए उत्तराखंड के पहाड़ों से सम्बंधित विषयों पर कार्य कर रहे हैं। वे फेसबुक, व्हाट्सएप में रंगीलो पहाड़ नाम से ग्रुप बनाकर पहाड़ के लोगों को एकजुट करने के साथ ही पहाड़ की संस्कृति एवं इतिहास के प्रति प्रेम एवं जागरुकता को बढ़ावा देने का काम भी कर रहे हैं।

सम्मान समारोह में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मेरी माँ फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष सुभाष मलिक मौजूद थे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top