Report ring desk
रुड़की । रुड़की में शनिवार देर रात बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित अशोक नगर (ढंडेरा) निवासी दीपक जोशी (30) पुत्र बसंत जोशी और जितेंद्र दत्त सेमवाल (31) पुत्र चंडी प्रसाद दोस्त थे। शनिवार शाम दोनों बाइक से किसी काम से रुड़की आए थे। रात करीब दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ढंडेरा रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दीपक की शादी 30 नवंबर को शादी होनी थी। जितेंद्र की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उनका एक बच्चा भी है।