नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज किया जा रहा है। राज्य की कुल 243 सीटों में से 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाल रहे हैं। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता बरकरार रखने के लिए और महागठबंधन विधानसभा चुनावों में मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है।
आज का वोट चुनाव लड़ रहे प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, उनके भाई और जनशक्ति जनता दल (जद) प्रमुख तेज प्रताप यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो चुका है जो शाम 6 बजे तक होगा। सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 56 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय घटाकर शाम 5 बजे कर दिया गया है।
वर्ष 2020 में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बढ़त हासिल की थी, जिसने एनडीए की 55 सीटों के मुकाबले 63 सीटें हासिल की थीं। यह देखना बाकी है कि क्या इतिहास खुद को दोहराता है, क्योंकि यह क्षेत्रअक्सर बिहार की राजनीति की नब्ज तय करता रहा है। इस चरण की प्रमुख सीटों में राघोपुर शामिल है, जहां तेजस्वी हैट्रिक की उम्मीद कर रहे हैं। महुआ जहाँ से तेज प्रताप मैदान में हैं और तारापुर, जहाँ से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।
पहले चरण के चुनाव प्रचार में राजद और कांग्रेस ने बेरोजग़ारी, कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा की कठपुतली बताने के मुद्दे पर अपना प्रचार किया। वहीं एनडीए ने राजद को घेरने के लिए ‘जंगल राज’ का मुद्दा उठाया।







Leave a Comment