देहरादून। देहरादून में बीटेक के छात्रों के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्र प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं। पुलिस ने 15 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उसके साथी इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए हैं। सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस सीएससी प्रेमनगर पहुंची। घायल युवक 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दियां। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए दून अस्पताल लेकर गई। साथ ही घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी ।
दून अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं और कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते 23 मार्च की रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस ने इन छात्रों को किया गिरफ्तार
युवराज कुमार (20) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर, बिहार, बीबीए द्वितीय वर्ष
मधुर खंडेलवाल (19) पुत्र मोहन खंडेलवाल, निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर ,बीटेक तृतीय वर्ष
शिवम शर्मा (20) पुत्र मृत्युंजय कुमार, निवासी-बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार, बीटेक तृतीय वर्ष छात्र







Leave a Comment