पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती से एक 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने दुराचार किया और वह गर्भवती हो गई। परिजनों की तहरीर पर बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के एक गांव के व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसकी 35 वर्षीय बहन मूकबधिर है। तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि गांव के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। मूकबधिर बहन से जब पूछा गया तो उसने इशारा करके आरोपी के बारे में बताया। उसका कहना है कि आरोपी ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। इस पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

