WhatsApp Image 2024 09 06 at 17.42.21 jpeg e1725626736409

अल्मोड़ा में 18 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में पुलिस ने चार लाख से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सल्ट थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग  के दौरान एक कार से 17. 83 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बता दें एसएसपी देवेन्द्र पींचा के आदेश पर जिले में लगातार चैकिंग अभियान चल रहा है। चैंकिग के दौरान पुलिए टीम ने सल्ट में कूपी बैण्ड पंप हाउस के पास रामनगर जा रही एक कार से गांजा बरामद कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। आरोपी दीपक नेगी 22 वर्ष पुत्र बलबीर सिंह नेगी निवासी बैलगड़ फॉरेस्ट चौकी के पास, रामनगर जिला नैनीताल का रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें: लगातार दूसरे महीने सस्ता आएगा बिजली का बिल
आरोपी के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कार को सीज किया गया। बताया जाता है कि गांजे को रामनगर की ओर ले जाया जा रहा था। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही हैं।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल

1. उप निरीक्षक  मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष सल्ट
2. अपर उ0नि0 मोहन चंद्रा
3. हेड कांस्टेबल संजू कुमार
4. हेड कांस्टेबल  कपिल कुमार
5. हेड कांस्टेबल  सुरेश चंद्र
6. हेड कांस्टेबल दीपक कुमार

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top